फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुरानी रंजिश को लेकर हमला, महिला सहित छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, पुलिस ने नौ नामजद सहित 11 पर किया केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल | थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हमले में एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से वार किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी जितेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। शिकायत के अनुसार, शनिवार रात जितेंद्र अपने दोस्त सोनू के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। उसी दौरान पड़ोसी पुष्पेंद्र उर्फ भुल्लू वहां आया और गाली-गलौच करने लगा। जब सोनू ने विरोध किया तो पुष्पेंद्र धमकी देते हुए चला गया। खाना खाने के बाद जब जितेंद्र, सोनू को उसके घर छोड़ने गया, तभी वहां पुष्पेंद्र, मनीष, ठुकरी, खूबी, राम सिंह और दो-तीन अन्य लोग पहले से हथियारों के साथ घात लगाए बैठे थे। उन्होंने देखते ही दोनों पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर सोनू का परिवार बाहर आया तो उन पर भी हमला किया गया। हमले में राज कुमार, हेमवती, सोनू, मोनू, बबीता और रेखा घायल हो गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें