यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के रामपुर बांगर गांव में एक मामूली कहासुनी के बाद तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक मां और उसके बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। परशुराम शर्मा अपनी मां चंद्रकला व बहन डोली के साथ खेत पर गए थे। वहां पड़ोसी मुकेश से ट्यूबवेल चलाने की चाबी मांगी। इस बात पर मुकेश भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मुकेश ने अपने बेटे छविकांत और भतीजे प्रभात के साथ मिलकर परशुराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों नामजदों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।