फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव में 5 लाख प्रतिभागियों ने बनाया रिकॉर्ड : कृष्ण ढृल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार लगातार खेलों के बढ़ावा देने में जुटी हुई है। ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में प्रदेश के 5 लाख बच्चों ने भाग लेकर गिनीज, लिम्का और एशिया बुक में प्रबल दावेदारी पेश की है। इसी के साथ भारत का विश्व में कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। यह बातें सोमवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढृल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

सोमवार को गुुरुग्राम के रेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कारण सब कुछ बंद हो गया। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया। देश ही नहीं विश्व में भी यह बहुत बड़ा कार्यक्रम था। इसमें 23 अलग-अलग कैटगरी के खेलों में लड़कियां अव्वल रहीं। अभी तक इस प्रतियोगिता में 3.50 लाख लड़कियों और 1.50 लाख लड़कों ने भाग लिया था। जिससे प्रदेश का बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं की ओर काम दिख रहा है। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चली। मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला स्तर पर 592 बच्चों को 4 लाख रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें