फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 48 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से सरकारी नौकरी का झांसा देकर 48 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फरीदाबाद कोर्ट में क्लर्क की नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था। पीड़ित ने आरोपी को झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। इस बारे में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

प्रफुलित गली नंबर 5 अर्जुन नगर गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उनके भाई चैतानिया ने 18 जनवरी 21 को जिला कोर्ट फरीदाबाद में क्लर्क की पोस्ट के लिए इंटरव्यू दिया था। परिणाम आना था। 17 मई 2021 को प्रार्थी के घर एक नियुक्ति पत्र पहुंचा। इसमें नियुक्ति होने की सूचना के साथ कुछ शर्त थीं। नियुक्ति पत्र पर एक मोबाइल नंबर अंकित था। उस पर संपर्क करने के लिए कहा गया था। उस नंबर पर पीड़ित ने कॉल किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राघव बताया। उसने कहा कि आप लेट हो गए हैं। उस व्यक्ति ने एनओसी, वेरिफिकेशन आदि के नाम पर अपने खाते में करीब 48 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और शाम को घर आने की बात कही। शाम को न तो व्यक्ति आया और न ही कॉल करने पर फोन उठाया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें