फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 45 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार को कोरोना के 45 नए मामले सामने आए। वहीं 78 कोरोना मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या दिनोंदिन कम हो रही है। जिले में अब कुल 558 सक्रिय मरीज ही बचे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों में गिरावट के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2002 जांच की गई। इनमें से 271 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई। वहीं 1731 जांच आरटी पीसीआर के माध्यम से हुई। हालांकि, अभी तक 1242 जांचों के परिणाम आना बाकी है। अब तक जिले में 57809 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं 56902 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 349 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले के सक्रिय मरीजों में 497 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 61 मरीज सरकारी और निजी अस्पताल व जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें