जिले में और खराब हुई हवा, एक्यूआई 334 दर्ज
- शनिवार के मुकाबले 14 अंक की बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में प्रदूषण का स्तर फिर से खराब होने लगा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले 14 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
जिले मेें एक ओर जहां कोहरे और धुंध की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदूषण की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य के मद्देनजर लगातार हवा के संपर्क में रहने पर सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा फरीदाबाद की हवा में सुधार हुआ है। वहीं, शनिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम था जो रविवार को फिर बढ़ गया। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में नमी बढ़ जाने से प्रदूषण के कण भारी हो गए हैं। हवा की रफ्तार भी बहुत कम है। जिसकी वजह से प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।
सेक्टर-51 की हवा सबसे खराब
जिले के केंद्रों में सेक्टर-51 की हवा बेहद खराब बनी हुई है। यहां का एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। वहीं, विकास सदन का एक्यूआई 327 दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों से इन दोनों केंद्रों की हवा सबसे अधिक खराब है।