फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग पर 4,300 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई माह में 24 हजार से अधिक वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यातायात पुलिस ने एक से 31 जुलाई तक 24,712 वाहनों के चालान काटे हैं। यह कार्रवाई दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर की गई है।
पुलिस द्वारा इन प्रमुख मार्गों पर यातायात नियम तोड़ने वालों की निगरानी की जा रही है। एक से 31 जुलाई तक ओवर स्पीडिंग करने पर 4,300 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने पर अत्याधुनिक कैमरों से 20,412 वाहनों पर कार्रवाई की गई। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए वाहनों की गति निर्धारित की गई है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगाए गए अत्याधुनिक कैमरों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जाती है। नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने से तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच अनधिकृत वाहनों का प्रवेश होता है। इससे यातायात बाधित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की
गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने पर वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने से हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने चाहिए। पुलिस सभी चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें