फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के नाम पर 40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के नाम पर सेक्टर-30 साइबर पार्क की निजी कंपनी से करीब चालीस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप अमेरिका की कंपनी व उसके अन्य सहयोगियों पर लगाया गया है। साइबर क्राइम थाना में ठगी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-30 साइबर पार्क स्थित जेआरजी ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज की ओर से जाह्नवी गोयल ने यह शिकायत दी है। ठगी का आरोप अमेरिका की कंपनी आई ब्रांड्स एलएलसी, कंपनी के अधिकारी बैनिंग फील्ड क्वेंटिन और असम के जोरहट निवासी अबु करीम पर लगाया है। आरोप है कि आई ब्रांड्स एलएलसी कंपनी फूड, मेडिकल डिवाइस व अन्य चीजों का बिजनेस करती है। इस कंपनी का अधिकारी बैनिंग फील्ड क्वेंटिन है और इसका भारत में प्रतिनिधि असम निवासी अबु करीम है। अप्रैल 2021 में एक वेबसाइट पर शिकायतकर्ता कंपनी ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर खरीदने के लिए सर्च किया था। 4 मई को कंपनी में एक ईमेल आरोपी बैनिंग की ओर से मिली।
आरोपी ने चार दिन में डिलीवरी का भरोसा दिया। 6 मई को आरोपी ने तीन अलग-अलग क्षमता के ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कोटेशन भेजी। फिर 50 प्रतिशत भुगतान इन वाइस पर और 50 प्रतिशत भुगतान शिग्मेंट कंफर्म होने पर मांगी । दिल्ली में चार दिन में डिलीवरी का कहा गया। 70 कन्संट्रेटर का ऑर्डर लगाया गया। उससे 40 लाख रुपये की पेमेंट मांगी गई। शिकायतकर्ता कंपनी ने यह पेमेंट जमा भी करा दी, लेकिन अब तक उन्हें ऑर्डर रिसीव नहीं हुआ। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी अब बंद हो चुके हैं। कुछ दिन बाद जवाब दिया, लेकिन सामान अब तक रिसीव नहीं हुआ तो शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें