फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 30 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में सोमवार को कोरोना के 30 नए मरीज सामने आए। वहीं 47 कोरोना मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। राहत की बात है कि बीते 24 घंटों में कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। अब तक कोरोना से संक्रमित 354 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए आंकड़ों के साथ जिले में अब सिर्फ 372 ही सक्रिय मामले ही बचे हैं। जिनमें से 32 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। वहीं 4 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 336 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 2844 लोगों की कोरोना जांच की। जिनमें से 2639 जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से हुई, वहीं 205 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई। जिले में अब तक 58237 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 57511 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें