फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 नए मरीज मिल उतने ही हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 29 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। उतनी ही संख्या में संक्रमित स्वस्थ भी हुए। जिले में अब 365 सक्रिय मरीज बचे हैं जिनमें से 335 मरीज घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं। 30 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 58484 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 57763 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना के फैलाव को कम करने के लिए लगातार जांच कर रहा है। शुक्रवार को 2534 जांच की गई। जिनमें से 2388 जांच आरटीपीसीआर के जरिए हुई, वहीं 146 जांच रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई। अब तक 356 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
आज 13 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
शनिवार को 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 1300 फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस स्टेशन के पांच बूथ, निगम कर्मचारियों के लिए 5 बूथ, रेपिड एक्शन फोर्स के जवानों के लिए दो बूथ व स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एक बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें