फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच मानेसर में 25 अवैध दुकानें सील की गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बिना बिल्डिंग प्लान पास कराए बनाई गई 25 दुकानों को जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन इकाई ने शुक्रवार को सील कर दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की सख्ती के चलते वह पीछे हट गए। बाद में विभाग ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। मानेसर नगर-निगम क्षेत्र के सेक्टर-85 में सेक्टर डिवाइडिंग रोड के साथ 25 दुकानें बना ली गई हैं। कुछ दुकानों को किराए पर भी दे दिया है। इन दुकानों को बनवाने से पहले न तो विभाग की अनुमति ली और न ही बिल्डिंग प्लान को पास कराया। इस संबंध में डीटीपी प्रवर्तन की ओर से दुकान मालिकों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन उसको दुकान मालिकों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ अपने दस्ते के साथ सिकंदरपुर बड़ा में पहुंचे। यहां पर कुछ दुकानों में किराएदार थे। उनको मोहलत दी गई कि वह अपना सामान बाहर निकाल लें। इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई । कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ दुकान मालिक और उनके समर्थक इकट्ठा होने लगे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन डीटीपी प्रवर्तन दस्ते ने विरोध को दरकिनार कर दिया। डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने बताया कि जिन दुकानों को सील किया गया है उनके मालिकों को चेतावनी दी है कि वह सील तोड़ने की कोशिश न करें। अगर ऐसा किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुकान मालिकों ने लिखित में पत्र दिया है कि वह अनुमति लेने के बाद ही दुकानों को खोलेंगे। इस अवसर पर मानेसर नगर निगम के एटीपी सिद्धार्थ खंडेलवाल, निगम की 20 टीमें 50 से अधिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें