फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 2385 नए मरीज मिले, सात ओमिक्रॉन के

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना की रफ्तार पूरी गति से जारी है, लेकिन मंगलवार को सोमवार के मुकाबले मरीजों की संख्या में कुछ राहत रही। पिछले 24 घंटे में 2385 नए मरीज सामने आए। सात मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट के बताए गए हैं। इनमें अधिकांश मरीज वे हैं जो अपनी दोनों डोल लगवा चुके हैं। जनवरी के 11 दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11955 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे में 11444 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांचे गए, जिनमें से 5645 की रिपोर्ट आना बाकी है। कुल सक्रिय 11955 मरीजों में से 78 मरीज विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 11877 मरीज घरों में रहकर उपचार ले रहे हैं। इस बीच मंगलवार को 590 मरीज स्वास्थ्य हुए।
सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव के मुताबिक स्थिति इतनी खतरनाक नहीं है, जितनी दूसरी लहर के दौरान थी। बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिले में सतर्कता और सावधानी बढ़ाई गई है। टेस्टिंग बढ़ाई है। एक दिन में टेस्टिंग की संख्या 10 हजार से पार कर दी गई है। पिछले 24 घंटे में 2313 लोगों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया है जबकि 9131 लोगों का आरटी-पीसीआर किया गया है। कुल 91608 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें विदेश से लौटे लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वस्थ हुए ओमिक्रॉन के छह मरीज
ओमिक्रॉन के नोडल अधिकारी डॉ. जयप्रकाश राजलीवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन के मरीजों में से छह स्वास्थ्य हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने में समय लगता है, रिपोर्ट आने से पहले ही ये स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से पांच मरीज क्लस्टर के थे और दो विदेश से लौटे थे। अब एक मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। इन सभी के परिजनों को निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें