फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 2047 बच्चों ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बुधवार को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। 2047 स्कूली बच्चों ने विकसित भारत-2047 की थीम को जीवंत करते हुए एक स्वर में वंदे मातरम का गान किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संगठित प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों को भावविभोर कर दिया बल्कि यह संकल्प भी मजबूत किया कि वर्ष 2047 तक भारत को पूरी तरह विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकाश की ओर हाथ लहराते हुए और स्वर लहरियों के माध्यम से एक अद्वितीय दृश्य पेश किया। डीसी अजय कुमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों का एक साथ ‘वंदे मातरम’ गाना केवल एक सांस्कृतिक गतिविधि नहीं बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें