फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर 20 फीसदी स्लॉट ऑनलाइन बुकिंग के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले में 46 ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसमें से पांच केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, एक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। सभी सरकारी केंद्रों पर टीके के 20 प्रतिशत स्लॉट ऑनलाइन बुकिंग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सभी केंद्रों पर वॉक इन प्रक्रिया के तहत टीके लगाए जाएंगे, जहां पहली व दूसरी डोज के रूप में 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। सामुदायिक केंद्र चौमा, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानेसर, बादशाहपुर व तिगरा पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जहां 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
एक केंद्र पर स्पूतनिक की दूसरी डोज
इसके साथ ही सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर शिक्षा, नौकरी व खेल प्रतियोगिताओं के लिए विदेश जाने वालों में टीकाकरण किया जाएगा। उनके लिए सेक्टर 31 में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के 50 स्लॉट उपलब्ध है। इसके साथ ही इस केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्पूतनिक वी की दूसरी डोज के रूप में 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर 10070 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
सोमवार को जिले के सरकारी केंद्रों पर कुल 10070 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसमें से वॉक इन प्रक्रिया के तहत 3900 लोगों को पहली डोज दी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए 760 डोज आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ 4550 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 860 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें