फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बन ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के दो बदमाश धरे, एनसीआर में दे चुके हैं कई वारदात

Wed, 11 Dec 2019 05:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
ठगी करने वाले बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिसकर्मी बनकर जांच के नाम पर विदेशी नागरिकों को डराकर उनसे डॉलर ठगने वाले ईरानी गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली-एनसीआर में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गुरुग्राम में 12 केस सामने आ चुके हैं। सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल सांगवान के मुताबिक, बदमाशों से पूछताछ की जा रही है जिसमें कई मामलों के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


बीते 4 माह में शहर में विदेशी नागरिकों से ठगी के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई थी। किसी गिरोह के होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई थी। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर मंगलवार को दिल्ली के लाजपत नगर से दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा। इनकी पहचान ईरान के तेहरान निवासी तैय्यब पुत्र हुसैन (59) व अहसान पुत्र रेजा (33) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से 987 डॉलर भी बरामद किए।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह में 12 से 14 बदमाश है, जो दिल्ली में रहकर एनसीआर के शहरों में विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। पकड़े गए बदमाश 10 नवंबर को भारत आए थे। उन्होंने 26 नवंबर को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए आए तुर्कीस्तानी युवक से नकली पुलिसकर्मी बनकर दो हजार डॉलर चोरी किए थे।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान के मुताबिक, वारदात को अंजाम देकर वापस ईरान चले जाते थे। दोनों ही आरोपी वापस जाने की ही फिराक में थे इससे पहले इन्हें दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ में दुभाषिए की मदद ली जा रही है। जल्द ही इस मामले में कई और मामलों के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें