फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेदांता में भर्ती सपा विधायक रामगोविंद की हालत में सुधार

विज्ञापन
file - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने के बाद से मेदांता में भर्ती उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोविंद चौधरी की हालत में बुधवार को सुधार देखा गया। डॉक्टर हालत में सुधार की वजह से लाइफ स्पोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे कम कर रहे हैं, जिससे उन्हें वेंटीलेटर से हटाया जा सके।

विज्ञापन


डॉक्टरों को उम्मीद है कि अगर इसी तरह हालत में सुधार होता रहा तो वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ के अलावा अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी चौधरी की जांच में लगी हुई है।

चिकित्सकों का कहना है कि पहले के मुकाबले हालत में सुधार है। विधायक को रविवार को हृदयाघात के बाद मध्य प्रदेश के झांसी से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के अधीक्षक चिकित्सक डॉ. एके दुबे का कहना है कि बीते चार दिनों में उनकी हालत में सुधार के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें