गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती से दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। परिवार का कहना है कि युवती की तबीयत खराब थी और वह लगातार उल्टी कर रही थी। कारण पूछा तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। उसने बताया कि दो महीने पहले एक दोस्त ने उसे पीजी में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर वह उसके साथ कई बार वारदात को अंजाम दिया। 21 जुलाई को भी उसने घर में जाकर युवती से दुष्कर्म किया। पालम विहार थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार वेस्ट बंगाल का मूल निवासी परिवार फिलहाल पालम विहार थाना क्षेत्र में रहता है। युवती के पिता ने यह शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि 21 जुलाई की शाम करीब 5 बजे के आस-पास युवती की तबीयत खराब थी और वो लगातार उल्टी कर रही थी। महिला ने बेटी से इस बारे में पूछा तो युवती बोली कि करीब दो महीने पहले दोस्त सज्जान सिंह उसे फाजिलपुर झाड़सा के एक पीजी में ले गया था। वहां पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया है।