फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 16 शिक्षकों व 16 विद्यार्थियों को मिलेगा समर पीएल हीरो का खिताब

Mon, 12 Jun 2023 09:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
16 शिक्षकों और 16 विद्यार्थियों को मिलेगा समर पीएल हीरो का खिताब
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान टैबलेट पर बेहतरीन करने वाले शिक्षक व विद्यार्थी होंगे सम्मानित


गुरुग्राम। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान टैबलेट पर बेहतरीन शैक्षिक कार्य करने वाले 16 शिक्षकों और 16 विद्यार्थियों को समर पीएल हीरो का खिताब प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य टैबलेट का उपयोग और उस पर काम करने की रुचि उत्पन्न करना है। योजना के तहत टैबलेट पर पीएल सॉफ्टवेयर में काम करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को राज्य स्तर के साथ ही जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से गुरुग्राम में सभी खंड पर चार-चार विद्यार्थी व शिक्षकों का चयन किया जाएगा, जिनका पीएल सॉफ्टवेयर पर काम श्रेष्ठ होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि समर चैलेंज हीरो कंपीटिशन के तहत विद्यार्थी के साप्ताहिक तीन लक्ष्य दिए गए हैं। जिसके तहत विद्यार्थी को प्रति सप्ताह प्रति विषय में एक से अधिक घंटे के लिए टैबलेट का उपयोग करना होगा, प्रति सप्ताह प्रति विषय में दो रेमेडियल टेस्ट का प्रयास करना होगा और प्रति सप्ताह प्रति विषय में दो होमवर्क का प्रयास करना होगा। ई-अधिगम योजना के तहत शिक्षक के साप्ताहिक दो लक्ष्य दिए गए हैं। जिसमें शिक्षक को प्रति सप्ताह एक से अधिक घंटे के लिए टेबलेट का उपयोग करना होगा व विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह दो होमवर्क देने होंगे। विद्यार्थियों व अध्यापकों को 30 जून तक इस पीएल सॉफ्टवेयर में कार्य पूरे करने होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें