फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के मजदूर यूनियन की हड़ताल 69वें भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के मजदूर यूनियन की हड़ताल 69वें भी जारी
विज्ञापन

-यूनियन कर्मचारियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए अनसुनी करने के आरोप
-8 व 9 जनवरी की हड़ताल में कर्मचारी लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वन विभाग गुरुग्राम के अधिकारियों की हठधर्मी व हरियाणा सरकार की बेरुखी चलते वन विभाग मजदूर यूनियन के सैंकड़ों मजदूरों की सोमवार को 69वें दिन भी हड़ताल जारी रही। वन मंत्री व संबंधित अधिकारियों के साथ दर्जनों बैठेक होने के बाद भी मजदूरों का कोई हल नहीं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईटीयू के राज्य अध्यक्ष कामरेड सतवीर सिंह, जिला सचिव एसएल प्रजापति, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव उषा सरोहा व एमईएसएल ठेका कर्मचारी यूनियन के सचिव बलबीर सिंह ने मजदूरों के समर्थन में बोलते हुए कहा की केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार मजदूर, किसान, दलित व महिलाओं के शोषण कर अपनी व अपने चहेतों के अच्छे दिन ला चुकी हैं, मगर आम जनता पर बेरोजगारी थोपी जा रही है। सरकार की इन्हीं जान लेवा नीतियों के चलते देश की 11 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8 व 9 जनवरी की दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल होने जा रही है। इस हड़ताल में मजदूरों के साथ-साथ अन्य मेहनतकश लोग भी भाग ले रहे है। इन दो दिनों में देश की अर्थ व्यवस्था का पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

--------कृष्ण कुमार------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें