पुरानी बिली रिकवरी के लिए 27 हजार लोगों को भेजा नोटिस, उपभोक्ता में रोष
-दशकों पुराने बिजली बिलों को भरने के लिए दिए नोटिस को वापस लेने की दी चेतावनी
-7 दिन में वापस नहीं लिया नोटिस तो करेंगे विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से शहरवासियों को दशकों पुराने बिजली के बकाया बिलों की राशि चुकाने के लिए भेजे गए नोटिस से उपभोक्ताओं में रोष है। आरोप है कि मकान का मालिकाना हक बदलने के बाद भी पुराने मकान मालिकों की राशि लोगों से वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है। डीएचबीवीए ने शहर में लगभग 27000 लोगों को नोटिस भेजा है। गुडग़ांव सिटीजंस काउंसिल के प्रधान आरएस राठी ने बिजली निगम को पत्र लिख 7 दिन में सभी नोटिस वापस लेने की चेतावनी दी है। अन्यथा इसके खिलाफ बिजली निगम कार्यायल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आरोप है कि पुराने मकान मालिकों पर बकाया बिलों की राशि को उनपर जबरन थोपा जा रहा है। साथ ही नोटिस देने आने वाले बिजली निगम के कर्मचारी बिल न भरने पर मीटर काटने व पुराने बिल को नए मीटर में जोडने की धमकी दे रहे हैं। जिससे लोगों में काफी रोष है। राठी ने बताया कि लोगों से दशकों पुराने बिलों की रिकवरनी करने का फरमान जारी किया है। यदि लोग नोटिस लेने से मना करते हैं तो जबरदस्ती उनके घर पर नोटिस चस्पा किया जा रहा है।
-------------------
बयान:
मामले पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
-केसी अग्रवाल, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन सर्कल-2
---शुभम---