नंबर गेम-15 लाख वाहनों के कटे चालान
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। साइबर सिटी में आधुनिक कैमरों के माध्यम से हर माह करोड़ों रुपये के चालान काटने के बावजूद चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यातायात पुलिस के आकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2026 में अब तक 41 सप्ताह में करीब 15 लाख वाहनाें के चालान कटे हैं। इन चालकों पर करीब 125 करोड़ रुपये (एक अरब 25 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया जा चुका है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर बिना हेलमेट, शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवर स्पीड, नो एंट्री में प्रवेश और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
वाहन चालक तीन माह से ज्यादा समय तक अपने चालान की राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में चालान की जुर्माना राशि लंबित होने पर पुलिस वाहनों को जब्त किया जाता है। नो एंट्री का उल्लंघन करने पर कई मामलों में वाहन जब्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज की जा रही है। अक्तूबर में पिछले 16 दिनों में गलत दिशा में वाहन चलाने पर 10,187 चालान काटे गए हैं।
वर्जन
जिले की सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। नियमों का पालन कराने के लिए वाहन चालकों पर सख्ती बरती जाएगी। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे)
नौ महीने में कटे चालान का रिकॉर्ड
महीना चालान
जनवरी -76,806
फरवरी- 51,016
मार्च -60,111
अप्रैल - 92,824
मई -1,09,097
जून -65,178
जुलाई -84,515
अगस्त -1,11,485
सितंबर-1,42,074
अक्तूबर (11 दिनों में) - 58,525