फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे के बाद भी बिल्डर ने निवेशकों को नहीं लौटाया वैट

विज्ञापन
विज्ञापन
वादे के बाद भी बिल्डर ने निवेशकों को नहीं लौटाया वैट
विज्ञापन

-बिल्डर के खिलाफ निवेशकों ने ईटीओ को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन आसान किश्तों में निवेशकों का वैट रिफंड देने का वादा करने के बाद भी मैसर्स रामप्रस्थ सारे रियलिटी प्राइवेट लिमेटिड ने अभी तक निवेशकों का पैसा नहीं लौटाया है। इस मामले में अब निवेशकों की ओर से एक बार फिर जिला कराधान अधिकारी को बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी गई है। बिल्डर द्वारा निवेशकों को 31 जुलाई तक पहली किश्त दी जानी थी।
सारे होम्स की रोयल ग्रीन ओनर्स कंडोमिनियम एसोसिएशन ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। इसमें बताया गया था कि रामप्रस्थ बिल्डर ने उनसे सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स प्रोजेक्ट में फ्लैट की बुकिंग के लिए 100 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से वैट वसूला था। जो फ्लैट की कुल मूल्य का 4.2 फीसदी था। जबकि बिल्डर ने सरकार को राज्य सरकार की एमनेस्टी योजना के तहत इस वैट का भुगतान किया है। जो फ्लैट की कुल कीमत का केवल 1.3 फीसदी बनता था। बिल्डर द्वारा निवेशकों को उनका बचा हुआ वैट रिफंड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर जिला कराधान अधिकारी ने गत चार जुलाई को बिल्डर से जवाब तलब किया था। जिसपर बिल्डर ने निवशेकों का पैसा तीन आसान किश्तों में लौटाने का वादा किया था। जिसकी प्रति लिखित में दी गई थी। वादे के अनुसार पहली किश्त 30 जुलाई, दूसरी किश्त 30 सितंबर और तीसरी व अंतिम किश्त 30 नवंबर को दी जानी थी, लेकिन बिल्डर ने अभी तक निवेशकों को पहली किश्त नहीं दी है। जिसके चलते बिल्डर के खिलाफ दोबारा शिकायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें