फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकोग्रीन के ऐप से मिलेगी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकोग्रीन के ऐप से मिलेगी कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की जानकारी
विज्ञापन

-क्षेत्र में गाड़ी प्रवेश करते ही मिलेगा नोटिफिकेशन, ऐप के जरिये शिकायत भी कर सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम कर रही कंपनी इकोग्रीन जल्द ही एक ऐप शुरू करने जा रही है। ऐप के जरिये लोगों को उनके वार्ड में गाड़ी पहुंचने पर नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। कंपनी की ओर से वेबसाइट तैयार कर लिया गया है। अगस्त माह में इसे लांच कर दिया जाएगा। वहीं, कंपनी द्वारा लोगों को सूचना पहुंचाने के लिए अलग से वेबसाइट शुरू किया जा रहा है। 14 अगस्त को इसकी औपचारिक शुरुआत होगी।
दरअसल, लगातार लोगों की शिकायत रहती है कि कंपनी उनके क्षेत्र या वार्ड से कूड़ा नहीं उठा रही है या गाड़ी आती है तो उन्हें पता नहीं चलता है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने विशेष तौर पर ऐप तैयार किया है। इस ऐप के जरिये कौन सी गाड़ी कितने में क्षेत्र में आएगी? इसकी जानकारी ऐप पर होगी। इसके साथ ही संबंधित वार्ड मैनेजर और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यदि कोई शिकायत है तो शिकायत भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

कंपनी ने सभी गाड़ियों को जीपीएस से लैस किया है। विभिन्न क्षेत्रों में इसके साथ एक क्यूआर कोड भी लगाया जा रहा है। इससे उस क्षेत्र में गाड़ी गुजरे तो इसकी रिकॉर्ड भी दर्ज हो। गाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही ऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा। जिससे वह सचेत हो जाएंगे।

ऑनलाइन कर सकेंगे भुगतान
कचरा उठाने के लिए कंपनी ने जिले के 33 वार्ड में काम शुरू किया है। इसके लिए बदले हर घर से शुल्क लिया जाएगा। रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में अलग-अलग शुल्क है। इसका भुगतान को लेकर बीच में गड़बड़ी की शिकायत आई थी। जिसे ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन भुगतान ऐप के जरिये करने की सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


कोट
सभी वार्ड में कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है। जो भी समस्याएं आ रही है, उसे दूर किया जा रहा है। शहर को स्वच्छ रखने के मकसद से कई प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों तक सूचनाएं देने के लिए जल्द ही वेबसाइट और ऐप शुरू किया जा रहा है।
- अंकित अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इकोग्रीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें