फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टपकन गांव में एक माह में 11 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी, कैंसर, सांस सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं ग्रामीण
विज्ञापन

यूनुस अलवी
पुन्हाना/नूंह। नूंह जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर करीब पांच हजार की आबादी वाले गांव टपकन में कई दिनों से मातम का माहौल है। गांव में गत एक माह के दौरान करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमारी की चपेट में हैं। टीबी की बीमारी से तो करीब 30 फीसदी लोग प्रभावित हैं। ग्रामवासियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि टपकन गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजकर वाटर सप्लाई के पानी और उनके गांव में लगी मीट फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध, और पानी की जांच करें, जिससे बीमारी पर रोक लगाई जा सके।
गांव टपकन के सरपंच उमर मोहम्मद, इमरान चीकू, अदम पूर्व सरपंच, आलम मास्टर असलम, हाजी जाकिर, अकबर डीपो धारक ने बताया कि उनके गांव में पिछले सितंबर माह में टीबी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों से 11 मौतें हो चुकी हैं, जबकि सलीम पुत्र पहलू, अरशद पुत्र उमर, ताहिर पुत्र ऐजाज, जुबेर पुत्र इसा, साहून पुत्र इसलाम, फारूख अलिया, साबिर पुत्र अदम, आस मोहम्मद पुत्र हजार सहित सैकड़ों लोग टीबी, कैंसर से बीमार हैं। उनका कहना है कि रविवार को गांव के प्रमुख लोगों की पंचायत हुईं हैं। यह बीमारी गांव में लगी मीट फैक्ट्री, दूषित हवा और वाटर सप्लाई के गंदे पानी के कारण फैल रही है। उन्होंने गांव के पानी और मीट फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध की जांच कराने की मांग की है। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनके गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए नहीं पहुंची तो उनको डीसी कार्यालय पर धरना देना पडे़गा।
विज्ञापन

26 वर्षीय बीमार अरसद के पिता उमर मोहम्मद ने बताया कि उसका लड़का करीब एक साल से बीमार है। उसके तीन बच्चे हैं, इसको कैंसर है। वाटर सप्लाई का गंदा पानी आता है। अरशद की पत्नी अरशिदा ने बताया कि घर में उसके पति के अलावा कोई कमाने वाला नहीं है। उसके पास कोई जमीन नहीं है, तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, घर का खर्चा तक नहीं चल पाता है। उसका नाम बीपीएल की सूची में तो है लेकिन सरकार ने आयुष्मान कार्ड की लिस्ट से नाम काट दिया।
पिछले एक माह में हुईं मौतें
सहाबुद्दीन पुत्र ममरेज, अब्दुल रजाक, साहबू पुत्र सुमेर, लियाकत पुत्र अजमत, फजरु पुत्र बाहाला, मकसूद पुत्र सगीर, असगरी पत्नी समसु, मोहम्मद, अहमद सहित सितंबर माह में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गांव में एक दर्जन लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


नूंह जिला के सिविल सर्जन डॉ सर्वजीत थापर का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। सोमवार को ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर टीबी, सहित अन्य बीमारियों की जांच कराकर तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाएगा। वहीं गांव के पानी और प्रदूषण की भी जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गांव में पहुंचने वाली उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें।
फोटो 1, 2 गाँव टपकन मे बीमार

फोटो गाँव मे फेल रही बीमारी को लेकर पंचायत करते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें