फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 छात्रों ने आईटीआई में लिया सीधा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीधे दाखिले (ऑन द स्पॉट) दिए गए। दूसरे दिन 50 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को दाखिले दिए गए। जिले के सरकारी आईटीआई में 101 छात्रों ने सीधे दाखिला लिया। कौशल एवं विकास औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में भारी संख्या में खाली सीटों को देखते हुए सीधा दाखिला प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 73 छात्र सीधा दाखिला लेने के लिए कॉलेज पहुंचे, जिनमें से 58 छात्रों को दाखिला दिया गया। छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि दूसरे दिन भी 10 छात्राएं दाखिले के लिए पहुंचीं। सभी के दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें दाखिला दे दिया गया। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि 33 छात्रों को शुक्रवार को प्रवेश दिया गया।
तीन दिन चलने वाली इस प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को 60 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को दाखिला दिया गया था, जिसमें जिले के 40 छात्रों ने दाखिला लिया। दूसरे दिन 101 छात्रों ने दाखिला लिया। शनिवार को बची हुई सीटों पर दाखिला पाने के लिए कोई भी छात्र आवेदन कर सकेगा। तत्काल मेरिट निकाल कर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। यह आईटीआई में दाखिलों की अंतिम प्रक्रिया रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खाली हैं इतनी सीटें
मुख्य आईटीआई
कुल सीटें 920
हो चुके हैं दाखिले 744
शेष सीटें 177
महिला आईटीआई
कुल सीटें 176
हो चुके हैं दाखिले 150
शेष सीटें 26
आईटीआई सोहना
कुल सीटें 364
हो चुक हें दाखिले 323
शेष सीटें 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें