फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई : दिसंबर के मध्य तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग इससे मुकाबला करने को अपनी तैयारियां कर रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने की कवायद में जुट गया है। विभाग की ओर से दिसंबर के मध्य तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेेश के साथ पूरे देश में टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम अव्वल है। यहां टीकाकरण का औसत राष्ट्रीय औसत से दुगना है। अभी तक 89 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। बकाया 11 फीसदी को दिसंबर के मध्य से टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। ‘हर घर दस्तक’ के तहत अधिक से अधिक आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सुबह-शाम विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों शहर में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम की तारीफ की थी। देश में पहली व दूसरी डोज की राष्ट्रीय औसत 79 व 37 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सुबह-शाम के विशेष कैंप से देंगे रफ्तार :
जिला में टीकाकरण अभियान की कमाल संभाल रहे डॉ. एमपी सिंह के अनुसार नए वैरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। जितनी आबादी का टीकाकरण हो चुका है, खतरा उतना ही कम हो जाता है। यही कारण है कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसके लिए सुबह-शाम के सत्र में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, अब उनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। दरअसल, विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, इसमें टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जा रही है। बावजूद इसके बहुत से लोग टीकाकरण से अछूते हैं। ऐसे लोग काम-धंधे के चक्कर में टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सुबह-शाम के सत्र में कैंप लगाए जा रहे हैं। अब ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर वहां टीका लगाया जाएगा जहां ऐसे लोग अधिक संख्या में रहते हैं।
उद्योगों के लिए गाइडलाइन :
उद्योगों के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। उद्योग प्रबंधन के अलावा विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन से टीकाकरण शिविर लगाने का आग्रह किया गया है। एसोसिएशन इसमें लगातार प्रयास कर रही है। उद्योगों से भी सहयोग की सहयोग की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें