फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर फर्जी ग्राहक बन 10 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांतलोक में रहने वाली महिला को ओएलएक्स पर पुराने फर्नीचर का विज्ञापन देना मंहगा पड़ा। एक ठग ने फर्जी ग्राहक बनकर क्यू आर कोड स्कैन करने की बात कह कर उसके खाते से दस लाख रुपया उड़ा लिया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-52 में रहने वाली गरिमा सिन्हा ने बताया कि उन्होंने 20 सितंबर 2021 को फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इस पर समीर सक्सेना नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। सौदा तय होने पर उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। ट्रायल के तौर पर उन्हें पहले पांच रुपये ऑनलाइन यूपीआई के जरिए भेजा। बाद में पेमेंट करने के नाम पर उन्हें क्यूआर कोड भेजा गया, जिसके बाद उनके खाते से करीब 23500 रुपये निकल गए।
इस पर उन्होंने समीर सक्सेना से संपर्क किया जिसने यह रुपये उन्हें वापस भेजने की बात कहते हुए बैंक खाते की जानकारी ले ली, जिसके बाद उनके खाते से कई बार में करीब 10 लाख रुपये निकल गए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें