फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने डिलीवरी ब्वाय से मारपीट कर लूटे 1.26 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय से मारपीट कर लूटे 1.26 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने रामपुरा में सामान देकर लौट रहे ग्रॉफर एप के डिलीवरी बॉय से मारपीट कर 1.26 लाख रुपये लूटने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि डिलीवरी बॉय अपने एक साथी के साथ ऑटो से जा रहा था कि आरोपियों ने कार से ओवरटेक कर रुकवा लिया। मारपीट कर हथियार के बल पर नकदी छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उन्नाव उत्तर प्रदेश के गांव कुशोना निवासी दीपक अग्नाटोहरी ने बताया कि वह ग्रॉफर में डिलीवरी बॉय है। शनिवार को वह अपने एक साथी के साथ ऑटो से सामान डिलीवरी करने गया था। रामपुरा में सामान देने के बाद करीब 1.26 लाख रुपये की नकदी लेकर वापस जा रहा था। देर शाम जब वह गांव गाडौली के नाले के पास पहुंचा तो कार सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें