फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद रोडवेज को मिली स्थाई जीएम

Mon, 26 May 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय के बाद रोडवेज को स्थायी महाप्रबंधक मिल गया है। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी को रोडवेज महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बतौर रोडवेज महाप्रबंधक उनका सामना बड़ी चुनौतियों से होने जा रहा है। वे स्वयं भी इसे मानती हैं। यह चुनौती उन्हें तब सौंपी गई है, जब चुनावी बयार बह रही है। ऐसे में विभाग को पटरी पर लाने के लिए उन्हें योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारना होगा।

अंजू के पास रोडवेज में काम करने का अनुभव भले ही न हो, लेकिन विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। निगम में संयुक्त आयुक्त से पूर्व गुड़गांव में ही मार्केटिंग बोर्ड में स्टेट ऑफिसर और सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में बेहतर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


अंजू चौधरी कहती हैं कि अभी उन्होंने पदभार नहीं संभाला है। पदभार संभालने के बाद डिपो का जिम्मेदारियों का बारीकी से अध्ययन करेंगी। उसके बाद क्रमवार समस्याओं का निपटाना करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि जनता और विभाग के लिए बेहतर काम होगा। गौरतलब है कि तकरीबन छह महीने से रोडवेज के महाप्रबंधक का पद खाली था। मेवात के महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा कार्यवाहक महाप्रबंधक के रूप में यहां की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

रोडवेज के हालात बेहतर नहीं
महाप्रबंधक की कमी के चलते पिछले छह महीने डिपो के लिए बेहतर नहीं कहे जा सकते। हालात ये है कि यहां मौजूदा संसाधनों को भी बौना कर दिया गया है। सिटी बस सेवा को ही लें तो एक समय शहर की हर सड़क पर सुबह छह से रात 10 बजे तक सिटी बसें नजर आती थीं। अब इक्का-दुक्का सड़कों पर सीमित समय में ही बसें दिख रही हैं। सिटी बस के बेड़े में से तकरीबन 30 बसें दूसरे डिपो में भिजवा दी गई है। सिटी बस सेवा में शामिल एसी बसों को कई अंतर्जिला रूटों पर भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं लंबे रूटों पर काफी दिनों से सेवा ठप है। कई बार कुछ रूट शुरू करने की तैयारी की गई, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। कर्मचारियों की कमी के कारण ही 150 से अधिक लंबे समय से डिपो में खड़ी धूल फांक रही हैं। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांगों को आए दिन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी ही तमाम अव्यवस्थाओं को पहली बार रोडवेजे महाप्रबंधक बनी अंजू चौधरी को पटरी पर लाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें