प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी अमित शाह की ताजपोशी पर आयोजित समारोह में भीड़ जुटाने का जिम्मा गुड़गांव का रहा। स्थानीय नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया था।
सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच कर गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने बताया कि उन्हें अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की सूचना मंगलवार देर शाम को मिली।
उन्होंने इस संबंध में साढ़े आठ हजार लोगों को इसके बारे में मोबाइल एसएमएस से सूचना दी और दिल्ली चलने की अपील की। शर्मा के साथ 500 से अधिक लोग सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए।