नोएडा प्राधिकरण इस दिवाली पर ग्रुप हाउसिंग, उद्योग और निर्मित दुकानों की स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। ग्रुप हाउसिंग और उद्योगों की योजना एक्सप्रेसवे स्थित एसईजेड की जमीन पर लांच होगी।
जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण ने एसईजेड की जमीन का लैंडयूज बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विगत 12 अगस्त को संपन्न बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है।
खुशखबरी: नए साल में सस्ते घर का तोहफा
इसके बाद प्राधिकरण ने इस जमीन पर लोगों से आपत्ति मांगी थी जिस पर चंद लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। इनका निस्तारण कर शासन के पास भेजा गया है। वहां से अनुमति आते ही एसईजेड की जमीन को मिक्स लैंडयूज में तब्दील कर उद्योग और ग्रुप हाउसिंग की योजना लाई जाएगी।
उद्योगों के लिए सेक्टर-145, 146, 147, 148, 155, 156, 157, 163, 164, 165, 166 और उसके आसपास स्थित करीब 500 हेक्टेयर जमीन पर योजना आएगी। इस योजना में आईटी सेक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी।
बाकी बची जमीन के 35 फीसदी पर रिहायशी उपयोग का प्रस्ताव है। इंडस्ट्री के साथ ही प्राधिकरण दिवाली पर सेक्टर-158 व 162 में ग्रुप हाउसिंग की योजना लांच करने की तैयारी कर रहा है।