फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका स्टेशन पर अचानक लगे मेट्रो के ब्रेक

Thu, 18 Sep 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर-14 और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के बीच मेट्रो में आई खराबी के चलते बुधवार सुबह मेट्रो में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। ऑफिस टाइम में मेट्रो में देरी के चलते परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


इसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों ने आटो और बसों का रुख किया। सुबह करीब 09:00 से 10:30 के बीच 30-35 मिनट में मेट्रो पहुंची।

बुधवार सुबह करीब 09:00 बजे द्वारका सेक्टर-14 स्टेशन से वैशाली की ओर आ रही मेट्रो के ब्रेक जाम हो गए। इसके चलते दोनों सेक्टर-14 और 21 स्टेशन के बीच मेट्रो को सिंगल लूप में चलाया गया, जिसके चलते 30-35 मिनट के अंतराल पर मेट्रो वैशाली और कौशांबी स्टेशन पहुंची।

इस दौरान प्लेटफार्म और स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई। भीड़ को प्लेटफार्म से नीचे ही रोका गया। हालांकि करीब 10:30 बजे मेट्रो सामान्य हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाम को भी मेट्रो की रफ्तार थमी रही। सिग्नल मिलने में आ रही देरी की वजह से मेट्रो कई जगह रुकी, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें