मुरादाबादः कोरोना को हराकर घर लौटी मारीषा, विदाई के लिए जमा था अस्पताल स्टाफ
मुरादाबाद की पहली कोरोना संक्रमित युवती मारीषा ने वायरस को हरा दिया। पूरी तरह ठीक होकर अपने घर पहुंच गई। मारीषा 23 दिन तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रही। लगातार दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया। 19 साल की मारीषा शुक्ला पुत्री संदीप शुक्ला फ्रांस में पढ़ाई कर रही है। अप्रैल 2019 से वह फ्रांस में है। 15 मार्च को फ्रांस से लौटने के बाद 17 मार्च को वह अपने रिश्तेदार प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के घर मूंढ़ापांडे पहुंची।
और पढ़ें...
मेरठ: कोरोना को ऐसे दी मात, 17 दिन बाद ठीक होकर लौटा घर, लोगों को दिया ये संदेश
वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना संक्रमण से ठीक हुए सरूरपुर कलां के कपिल कुमार नैन का कहना है कि डॉक्टरों पर भरोसे ने ही उसे इतनी बड़ी जीत दिलाई है। पहली जांच से लेकर आखिर तक उसे डॉक्टरों पर पूरा भरोसा था। वह घबराया नहीं, बल्कि आत्ममंथन करता रहा। जो पीड़ित हैं, उनसे गुजारिश है कि सिर्फ डॉक्टर की बात मानें और हर सवाल का जवाब देने से ही ठीक हो सकेंगे।
और पढ़ें...
ठीक होकर लौटे ट्रेनी आईएफएस
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा: कोरोना को हराकर घर पहुंची सोनीपत की तमन्ना, लोगों ने बरसाए फूल
कोरोना वायरस को हराकर खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से अपने घर लौटी छात्रा तमन्ना जैन का थाली बजाकर व फूल बरसाकर स्वागत हुआ। इस तरह अपना स्वागत देखकर तमन्ना ने हिम्मत बढ़ाने पर हर किसी का आभार जताया। तमन्ना ने काफी दिन बाद घर का खाना खाया और परिजनों के साथ मंत्र जाप किया। तमन्ना ने जिस तरह से कोरोना वायरस को हराया है, उससे कोरोना पीड़ितों को हिम्मत मिलने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
उत्तराखंड: ठीक होकर लौटे कोरोना संक्रमित ट्रेनी आईएफएस शैलेंद्र, बताया कैसे कर सकते हैं बचाव
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच राहत की खबर है। कोरोना संक्रमित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के ट्रेनी आईएफएस शैलेन्द्र सिंह ने कोरोना की जंग जीत ली है। लंबे समय से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ट्रेनी आईएफएस शैलेंद्र सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
और पढ़ें...
हिमाचल: डॉक्टरों ने बताया कैसे ठीक किया प्रदेश के पहले कोरोना मरीज को
कोरोना वायरस का खौफ जहां पूरी दुनिया में छाया है, वहीं हाई प्रोटीन डाइट से कांगड़ा के पॉजिटिव मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हो गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन मरीज की रिपोर्ट सात दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुई है। लंज क्षेत्र के दिनेश कुमार को टांडा अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने खांसी-जुकाम की दवा के साथ हाई प्रोटीन युक्त डाइट रूटीन में दी।
और पढ़ें...