जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे सूचना मिली कि इस्लामाबाद के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान का प्रयास किया।
इस्लामाबाद के समीप बसी भगतजी कॉलोनी में बुधवार सुबह दुल्हन की डोली आई। दूल्हे के परिवार ने दिनभर शादी रस्में पूरी कीं। रात हुई तो रिश्तेदार और दोस्त नाच गाकर शादी का जश्न मनाने लगे। इस बीच अचानक दूल्हे के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे सूचना मिली कि इस्लामाबाद के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान का प्रयास किया। इसके बाद युवक की पहचान भगतजी कॉलोनी निवासी दलवीर (22) के रूप में हुई। चाचा पवन ने बताया कि रात नौ बजे दलवीर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसके रेलवे लाइन की तरफ जाने के बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।