फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा का विषय बनी शादी: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गांव में देखने वालों की उमड़ी भीड़

Fri, 15 Dec 2023 07:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रबूपुरा (नोएडा)

सार

जैसे ही दूल्हा दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा, वहां पर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, जो प्रशासन से मिल गई थी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रौनीजा गांव में एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। इस शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई करने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गया। दादरी थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी दूल्हा सचिन कुमार अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव रौनीजा पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दूल्हा दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा, वहां पर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, जो प्रशासन से मिल गई थी। गांव के रहने वाले बसपा नेता बलबीर आजाद के छोटे भाई जगबीर आजाद की  ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी को शादी के बाद हेलीकाप्टर से विदाई करें। विदाई के समय काफी संख्या में दूल्हा व दुल्हन के रिश्तेदार के साथ-साथ गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें