ग्रेनो पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति की मीटिंग शुक्रवार को ग्रेनो पब्लिक स्कूल गुनपुरा में हुई। जिसमें पिछले कई महीनों से चल रही कोरोना महामारी को देखते हुए और अभिभावकों की आर्थिक परेशानी को समझते हुए तीन महीने की फीस माफ कर दी गई है।
ग्रेनो पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लखन भाटी ने कहां कि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे अभिभावकों की स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तीन महीने की फीस (अप्रैल-मई-जून) को माफ करने का फैसला किया है। इस मौके पर स्कूल के संरक्षक जतन प्रधान, प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह शिखरवार, आलोक नागर, लोकेश भाटी, सलेमपुर, कृष्ण नागर भी मौजूद थे।