बुलंदशहर के औरंगाबाद में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों के तीन लोग घटना में घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर लोगों ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। बाद में भारी पुलिसफोर्स ने मौके पर पहुंचकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।