फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फरवरी से ग्रीन राहगीरी, हटाया अतिक्रमण

Thu, 04 Feb 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम और हुडा की संयुक्त टीम ने बुधवार को भगवान महावीर मार्ग, कन्हैयी स्थित इंदिरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


टीम ने यहां सरकारी जमीन पर अनधिकृत रूप से बनी झुग्गियों, टीन शेड, अतिक्रमण और लगाए गए खोखे आदि को जेसीबी की मदद से हटाया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि वे अतिक्रमण न करें।

बता दें कि 7 फरवरी को भगवान महावीर मार्ग पर नगर निगम की ओर से ग्रीन राहगीरी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहर की सड़कों के किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में हरियाली कम है, वहां पर ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही हरियाली की देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। ग्रीन राहगीरी नए और पुराने गुड़गांव दोनों जगहों पर अलग-अलग रविवार को आयोजित की जाएगी।

आयोजन में विभिन्न एनजीओ और वालंटियर्स का सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश के अनुसार शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने और साइबर सिटी में नए ऑक्सीजन पॉकेट बनाने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है।

इस मौके पर हुडा के संपदा अधिकारी तरुण कुमार पावरिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रोहित यादव व वाईएस गुप्ता, डीटीपी संजीव मान, असिस्टेंट इंजीनियर तुषार यादव, जूनियर इंजीनियर संदीप राठी व विक्की कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें