ऑटो एक्सपो के लिए हर तीन मिनट में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से शटल सर्विस मिलेगी। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही आसानी से शटल सर्विस मिल जाएगी। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस मेट्रो स्टेशन से ही ऑटो एक्सपो के लिए टिकट भी लिए जा सकते हैं।
अभी ऑटो एक्सपो के लिए 40 बसें चल रही हैं, जिनमें 10 एसी बसें शामिल हैं, लेकिन 5 फरवरी से इनकी संख्या बढ़कर 105 हो जाएगी। इसमें 40 एसी बसें होंगी। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ऑटो एक्सपो की जानकारी देने के लिए काउंटर तैयार किया जा रहा है।
बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के ऊपर ऑटो एक्सपो के लिए टिकट भी मिल रहे हैं। लेकिन टिकट खरीदने के लिए मेट्रो काउंटर से टोकन लेकर स्टेशन के अंदर जाना होगा।
स्टेशन के अंदर ऑटो- एक्सपो प्रबंधक की तरफ से टिकट काउंटर लगाया गया है। काउंटर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 230 टिकट बिक चुके हैं। जिन लोगों को जाना है वो अधिकतर लोग दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से ही टिकट लेकर आ रहे हैं। 5 फरवरी से टिकट की बिक्री बढ़ने की संभावना है।