फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : तीन विधायक, डीएम, 50 पत्रकार और अफसरों पर कोरोना का साया

Fri, 20 Mar 2020 06:18 PM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के तीनों विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना के साए में आ गए है। कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह गुरूवार को गौतमबुद्धनगर आए थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वारेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक पत्रकार वार्ता की गई थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ नोएडा के विधयाक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुराग भार्गव समेत 50 पत्रकार पूरे कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर उपलब्धियों के बारे में पत्रकार वार्ता को जानकारी दी थी।
विज्ञापन


अब जब शुक्रवार को यह बात सामने आई कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर वायरस से संक्रमित है। तो इसके बाद लखनऊ के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर जिले में हड़कंप का आलम है। इस बारे में जिला प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की लखनऊ में जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें