फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः दिल्ली में मॉल, ब्यूटी पार्लरों-सैलून बंद, रविवार को नहीं चलेगी मेट्रो

Fri, 20 Mar 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर की बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सिर्फ दिल्ली में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना अपने तीसरे चरण में न पहुंचे इसे लेकर केंद्र समेत राज्य सरकारें भी अलर्ट हैं। इसी के तहत आज दिल्ली सरकार ने सभी मॉल बंद करने के आदेश दिए  हैं। इसी के साथ दिल्ली के सभी बाजार 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे। रविवार को मेट्रो का संचालन भी नहीं होगा। हालांकि ग्रॉसरी, दवाइयां और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, हम सभी मॉल (किराना, फार्मेसी और उनमें सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने ये भी बताया कि उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों और सचिवों से मुलाकात की। 31 मार्च तक सभी गैर-जरूरी बैठकें जो जनता के साथ की जाती हैं वो 31 मार्च तक स्थगित रहेगी। सिर्फ जरूरी गतिविधियां होंगी। गैर-जरूरी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं। सभी स्थायी और अस्थायी कर्मियों को इस अवधि के लिए वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू के दिन कनॉट प्लेस रहेगा बंद
जनता कर्फ्यू के दिन यानी 22 मार्च को कनॉट प्लेस भी बंद रहेगा। यह जानकारी नई दिल्ली व्यापारी संघ के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने दी है।

जनता कर्फ्यू के दिन नहीं चलेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें
रविवार को हरियाणा रोडवेज का संचालन बंद रहेगा। 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के चलते रोडवेज का संचालन बंद रहेगा। यह निर्देश हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को घर पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।


जनता कर्फ्यू के दिन सैलून और पार्लर रहेंगे बंद

तीनों नगर निगमों के जनस्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से सभी ब्यूटी पार्लरों, सैलूनों, खेल अकादमियों, मनोरंजन केंद्रों और साप्ताहिक बाजारों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

दक्षिणी निगम ने अपने 14 विभागों के प्रशासनिक काम को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इसमें नागरिक सेवा केंद्र, सामुदायिक सेवा विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, भवन विभाग, नगर नियोजन, जांच निदेशालय, चुनाव विभाग, आयुष विभाग शामिल हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर सभी कर्मचारी घर से काम करने के लिए टेलीफोन और ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। 

वहीं, उत्तरी निगम ने भी 15 आवश्यक व 29 गैर-आवश्यक विभागों और कार्यालयों की सूची बनाई है। आवश्यक विभागों के प्रभारी कार्यालय में उपस्थित होंगे और आवश्यक कर्मचारियों की जरूरत के अनुसार उन्हें कॉल कर सकते हैं। गैरआवश्यक विभागों के प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारी घर से काम करें और टेलीफोन पर उपलब्ध हों। जरूरत के अनुसार उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही, निगम ने 55 वर्ष से अधिक आयु के बेलदार, माली और सफाईकर्मियों को घर पर ही रहने की छूट दी है। स्वच्छता कर्मी और अन्य कर्मचारी अधिकतम तीन व्यक्तियों के समूह में काम करेंगे।

विज्ञापन


नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस 22 मार्च को पूरी तरह से बंद 
जनता कर्फ्यू को समर्थन के तौर पर प्रशासन ने फैसला लिया है कि 22 मार्च को नोएडा में मेट्रो और सिटी बस का संचालन नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें