फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा मुठभेड़: मोबाइल लूटने वाले बदमाश को लगी गोली, आरोपी के तीन साथी भेजे जा चुके हैं जेल

Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।

सार

आरोपी का एक साथी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। आरोपी से अन्य केस व घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कार के संबंध में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि कार भी लूट या चोरी की होगी।a
विज्ञापन
greater noida encounter - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटा-2 थाना क्षेत्र में पी-3 सेक्टर से परी चौक जाने वाले सर्विस रोड पर शुक्रवार देर शाम पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। इसमें मोबाइल लूट के केसों में वांछित अलीगढ़ निवासी बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बंटी के तीन साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की कार, तमंचा व लूट के दो मोबाइल बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश कार में सवार होकर लूटपाट के इरादे से परी चौक की ओर आ रहा है।

इसी दौरान पुलिस ने बदमाश को सर्विस रोड पर घेर लिया। बदमाश ने कार से उतरकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें