फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : कुत्ते ने बच्चे को काटा, 10 हजार जुर्माना, पड़ोसी ने दिया था भरोसा-निश्चिंत रहें काटेगा नहीं

Thu, 17 Nov 2022 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और ग्रेनो प्राधिकरण ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन
पालतू कुत्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी के टावर सात की लिफ्ट में मंगलवार को पालतू कुत्ते के छह वर्ष के बच्चे पर हमला करने के मामले में पड़ोसी के भरोसा देने से ही महिला धोखे में आ गई और इसी वजह से हादसा हो गया। लिफ्ट में जब प्रिया बच्चे को लेकर आई तो पड़ोसी ने उन्हें भरोसा दिया कि कुत्ता नहीं काटेगा।

विज्ञापन


घटना होने के बाद बच्चे की मां को यह बात अब भी अखर रही है। प्रिया का कहना है कि वह धोखा खा गई। कुत्ते को लिफ्ट में नहीं जाना चाहिए था। इस मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और ग्रेनो प्राधिकरण ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

शिवम प्रियदर्शी परिवार के साथ टावर सात के 15वीं मंजिल पर रहते हैं। दोपहर सवा तीन बजे पत्नी प्रिया बेटे को स्कूल से लाकर घर जा रही थी। उन्होंने प्रथम तल से लिफ्ट ली, तभी पड़ोसी ने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में प्रवेश किया। प्रिया कुत्ते को देखकर सहम गई और बेटे को अपने पीछे कर लिया, लेकिन तभी कुत्ते ने बेटे पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से बच्चे का हाथ तीन जगह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना के समय कुत्ता मालिक के पास डंडा भी था, लेकिन वह कुत्ते को रोक नहीं सका। घटना के बाद दोनों लिफ्ट से ऊपर पहुंचे। मां ने बेटे को डॉक्टर को दिखाया। बुधवार को घटना का वीडियो सामने आया। इसके बाद से सोसाइटी के निवासियों में काफी रोष है। बच्चे पर कुत्ते के हमला करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी और जमकर भड़ास निकाली।

मालिक ने कुत्ते को कहीं और भेजा
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि बुधवार को जब मामले ने तूल पकड़ा तो मालिक ने कुत्ते को किसी के पास भेज दिया। सोसाइटी में इसकी चर्चा है। वहीं, जो लोग मासिक शुल्क लेकर कुत्ते को सुबह और शाम के समय घुमाते हैं, उनसे सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। 

कुत्तों की गिनती करने में जुटे सुरक्षाकर्मी
 घटना के बाद से मेंटेनेंस टीम सोसाइटी में पालतू कुत्तों की गिनती करा रही है। सभी सुरक्षाकर्मियों को इस काम पर लगाया गया है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी में ज्यादातर पालतू कुत्ते उन लोगों के पास हैं जो किराये पर रहते हैं।

ग्रेनो वेस्ट में इस साल हुईं घटनाएं

  • 10 अक्तूबर: पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में एक व्यक्ति पर कई लावारिस कुत्तों ने हमला किया।
  • 15 अगस्त: फ्यूजन होम्स सोसाइटी में 15 लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा।
  • 8 अगस्त: पाम ओलंपिया सोसाइटी में एक महिला को कुत्ते को काटा।
  • 3 जुलाई: इको विलेज दो सोसाइटी में लावारिस कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला।
  • 17 जनवरी: सादोपुर गांव में पालतू कुत्ते ने पांच साल के बच्चों को गंभीर रूप से किया घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें