फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: रात 11:30 बजे खाना न देने पर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारी की हत्या, तीन आरोपी फरार... तलाश शुरू

Sun, 05 Oct 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-2 में शुक्रवार रात साढ़े 11 खाना न देने के विवाद में ढाबा कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन युवकों ने रॉड, ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कर्मचारी ढाबे पर अकेला था। बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर नितिन और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मूलरूप से मुजफ्फरनगर के वरुण कौशिक गौड़ सिटी-2 के पास गोपाल जी ढाबा चलाते हैं। इस पर सहारनपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के न्यू गोपालनगर निवासी कर्मचारी नीटू कश्यप (48) काम करते थे। बताया गया कि देर रात युवक खाना खाने के लिए पहुंचा। उस समय ढाबा बंद किया जा रहा था। वरुण ने बताया कि खाना खत्म हो गया है। आरोप है कि इसी बात पर दोनों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। झगड़े के दौरान वरुण और उसके कर्मचारियों ने युवक से मारपीट की। उसके बाद युवक धमकी देकर चला गया। 

कुछ देर बाद युवक अपने दो साथियों के साथ ढाबे पर आया। आरोप है कि तीनों ने नीटू पर ईंट, पत्थर, रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीटू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
मामले की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनमें से एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है जिसका नाम नितिन बताया गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि खाना देने के विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत हुई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें