बिल्डिंगों के सेफ्टी ऑडिट के लिए बनी कमेटी
शाहबेरी हादसे से सबक लेते हुए अवैध रूप से बने फ्लैटों की सेफ्टी ऑडिट जल्द शुरू होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन ने मिलकर कमेटी गठित कर दी है। वहीं, यीडा ने भी अपने व बिल्डरों के बने प्रोजेक्ट के सेफ्टी ऑडिट के लिए कमेटी बना दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक कमेटी में चार विभागों प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, राइट्स व एक किसी बाह्य एजेंसी का स्ट्रक्चरल इंजीनियर शामिल होगा। कमेटी दो चरणों में सेफ्टी ऑडिट पूरा करेगी। पहले चरण में उन बिल्डिंगों का सेफ्टी ऑडिट होगा, जिनको सील किया जा रहा है। दूसरे चरण में उन बिल्डिंगों की ऑडिट होगी, जिनको फिलहाल नोटिस जारी किया गया है।