फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले से बरी हुआ था चोर, केस लड़ने के लिए नहीं थे पैसे तो शुरू कर दिया वही काम

Tue, 24 Jul 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Two criminals
विज्ञापन

सेक्टर 39 पुलिस ने कार चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की कारें बरामद की है। मुख्य आरोपी लूट के मामलों में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है। केस लड़ने के लिए वह रुपये जुटाने को लेकर वारदात को अंजाम दे रहा था। 

विज्ञापन


बदमाशों की पहचान असगरपुर निवासी मोहित अवाना और काले के रूप में हुई है। वहीं, सर्वेश असगरपुर और विपिन उर्फ बोना गेझा फरार हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार शाही के मुताबिक, रविवार रात पुलिस एमिटी विश्वविद्यालय के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग एक कार चोरी कर भाग रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोक कर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन

आरोपी स्विफ्ट चोरी कर भाग रहे थे। सख्ती से पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक सेंट्रो और वैगन आर कार भी चोरी की थी। एटीएम ग्राउंड के झाड़ियों में कार खड़ी कर रखी है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना मोहित है। उस पर लूट के छह मुकदमे दर्ज हैं। उसने चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के बाद आरोपी कारों को कबाड़ी के पास बेचने जा रहा था। 
 
चोरी की छह बाइक बरामद, एक धरा
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने जे पी अस्पताल के पास से वाहन चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 6 बाइक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरौला निवासी देवेंद्र चौहान जे पी के पास वाहन चेकिंग में रोका गया था। बाइक के कागज नहीं दिखाने पर सख्ती से पूछताछ में बताया कि बाइक उसने चोरी की है। उसकी निशानदेही पर पांच और बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें