फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी की इमारतों का होगा सुरक्षा ऑडिट, ग्रेनो प्राधिकरण ने तीन IIT और सीबीआरआई को लिखा पत्र

Wed, 31 Jul 2019 10:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहबेरी गांव की इमारतों की जांच कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आईआईटी दिल्ली, रुड़की व कानपुर के अलावा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) को पत्र लिखा है। अब प्राधिकरण को उनके जवाब का इंतजार है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शाहबेरी गांव में अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हरकत में आ गया है। कार्रवाई से पहले शाहबेरी की सभी इमारतों की जांच विशेषज्ञ संस्था से कराई जानी है। 

प्राधिकरण ने इसके लिए आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली व आईआईटी कानपुर के साथ सीबीआरआई को पत्र लिखा है। प्राधिकरण ने इन संस्थाओं से शाहबेरी की इमारतों की जांच कराने का अनुरोध किया है, ताकि इमारतों की मजबूती का पता चल सके। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इनमें से जो संस्था सबसे कम पैसा लेगी उससे इमारतों की जांच कराई जाएगी। जांच कराने का उद्देश्य सुरक्षित इमारतों की पहचान करना है। दरअसल शाहबेरी में पिछले साल जुलाई में दो इमारतें गिर गई थीं। 

इसके बाद इन इमारतों को खतरनाक बता दिया गया था, लेकिन किसी एजेंसी से इनकी जांच नहीं कराई गई थी। अब इनकी जांच कराने की कवायद शुरू हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें