फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर से हटा GRAP-3, दूसरे और पहले चरण की पाबंदियां रहेंगी सख्ती से लागू

Wed, 26 Nov 2025 07:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi-NCR GRAP Update: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने ग्रेप के चरण- तीन के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को आज से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से हटा GRAP-3 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने ग्रेप के चरण- तीन के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को बुधवार से तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। हालांकि चरण-एक और चरण-दो के उपायों को और तेज करने का निर्देश दिया गया है ताकि एक्यूआई दोबारा गंभीर स्तर तक न पहुंचे। आयोग की उप-समिति ने बुधवार को हुई बैठक में पिछले तीन दिनों के आंकड़ों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और आईआईटीएम के पूर्वानुमान की समीक्षा की।

विज्ञापन


समीक्षा में पाया गया कि दिल्ली का औसत एक्यूआई लगातार सुधर रहा है और बुधवार को यह 327 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, जिसके चलते ग्रेप 3 को वापस लेने का निर्णय लिया गया।

आयोग ने कहा है कि सर्दियों में मौसम कभी भी प्रतिकूल हो सकता है, इसलिए ग्रेप 1 और ग्रेप 2 के सभी उपायों को तेज गति से लागू किया जाए। इनमें धूल नियंत्रण के लिए सभी निर्माण स्थलों पर सख्त अनुपालन, सड़कों की मैकेनाइज्ड स्वीपिंग और पानी का छिड़काव बढ़ाना, खुले में कचरा जलाने पर सख्त कार्रवाई, डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर नियंत्रण और पुराने वाहनों की चेकिंग और प्रदूषण प्रमाण-पत्र की जांच शामिल हैं।
विज्ञापन


आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे ग्रेप के चरण- एक और दो के नागरिक चार्टर का पूरी तरह पालन करें। इसमें निजी वाहनों का कम से कम उपयोग, कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता, घरों में कोयला-लकड़ी जलाने से परहेज जैसे कदम शामिल हैं।

Trending Videos


50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम खत्म, सामान्य मोड में चलेंगे स्कूल
राजधानी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म हो गई है। स्कूल भी अब से सामान्य मोड में चलेंगे। वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद राजधानी में ग्रेप-3 की सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। फिलहाल, ग्रेप दो लागू है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के आदेश पर दिल्ली सरकार ने ग्रेप-3 हटाने का फैसला किया है।

ग्रेप-2 के तहत दिए गए निर्देश
आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयों में डीजल जनरेटर पर रोक
पार्किंग शुल्क, सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश
इमरजेंसी सेवाओं के लिए डीजल जनरेटर के इस्तेमाल में छूट दी गई
ग्रेप-2 के तहत सीएक्यूएम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम हो।
इसके अलावा एनसीआर में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएक्यूएम ने लोगों से निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।
जनवरी तक धूल उत्पन्न करने वाले निर्माण कार्य न करें।
खुले में लकड़ी या कूड़ा न जलाएं।

दिल्ली में बुधवार सुबह इतना रहा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में बुधवार सुबह अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह से ही शहर के कुछ हिस्सों में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई दिखी। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 363, अशोक विहार में 361, अलीपुर 345, आया नगर में 306, बवाना में 382, बुराड़ी में 346, चांदनी चौक 345, डीटीयू में 367, द्वारका में 359 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

उधर, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 298, आईटीओ में 358, जहांगीरपुरी में 367,  लोधी रोड 300, मुंडका 371, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 368, रोहिणी 380, विवेक विहार 365, सोनिया विहार 338, आरकेपुरम 348, वजीरपुर में 377 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानें एक्यूआई रीडिंग के मानक
एक्यूआई रीडिंग को अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), और गंभीर (401-500) श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast Case: कोर्ट ने आमिर की NIA की हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ाई, शोएब को भी 10 दिन की कस्टडी में भेजा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें