फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हवा में सुधार के बाद दिल्ली में हटा ग्रैप-2, पिछले साल 21 अक्तूबर से था लागू

Tue, 20 Feb 2024 05:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कार्यों के संचालन के लिए उप समिति की क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक हुई। स्थिति के आधार पर उप समिति ने ग्रैप के दूसरे चरण के तहत लागू निवारक/प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को रद्द करने का फैसला किया गया। यह पिछले साल 21 अक्तूबर से ही प्रभावी था।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ग्रैप के पहले चरण के तहत कार्रवाइयां लागू रहेंगी। आयोग ने इसके तहत सूचीबद्ध विभिन्न कार्यों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार सभी एजेंसियों और नागरिकों इस चरण के प्रावधानों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि ग्रैप के दूसरे चरण को फिर से लागू करने की आवश्यकता नहीं पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें