व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान एवं भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं प्रदेश के मंत्रियों पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार को टोल माफिया की कठपुतली करार दिया। बुधवार को बयान जारी कर भाटिया ने कहा है कि विपक्ष में रहकर टोल टैक्स को जजिया कर की संज्ञा देने वाले भाजपा नेता आज टोल मालिकों की गोद में जा बैठे हैं।
सोहना रोड, गुड़गांव रोड, बदरपुर बॉर्डर एवं पलवल के रास्ते होडल जाने के लिए फरीदाबाद वासियों को टोल देकर जाना पड़ता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें तत्काल पूरा किया जाए।